संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल हुआ पास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर किया।
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मुद्दा गर्म हो रहा है। इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी बात कही है। शुक्रवार (15 दिसंबर) को उन्होंने कहा कि केंद्र 2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए कदम उठाएगा।
सीतारमण ने कहा कि महिला विधेयक एक वास्तविकता बन गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका में विश्वास करते हैं। सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई अज्ञात सेनानियों के योगदान का दस्तावेजीकरण करने के लिए कदम उठाए हैं, जिन्होंने शाही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसके बाद अब यह कानून बन गया है। इसके प्रावधानों के मुताबिक 2024 के सेंसस के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्यों की विधानसभाओं और लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा।
















































































Leave Your Message