स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर कानूनी कार्रवाई, 'हफ्ता वसूली' शो को लेकर हुई शिकायत। 

हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन्स सुर्खियों में हैं, और अब एक और कॉमेडियन कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बिग बॉस-17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनके हालिया शो 'हफ्ता वसूली' को लेकर सामने आया है, जो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था। अमित सचदेवा नाम के व्यक्ति ने मुनव्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारुकी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, इससे पहले भी वह जेल जा चुके हैं। वकील अमिता सचदेवा ने मुनव्वर फारुकी के शो 'हफ्ता वसूली' के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें एफआईआर की मांग की गई है। शिकायत में शो को कई धर्मों का अपमान करने, सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने और युवा दिमाग को प्रदूषित करने का आरोप लगाया गया है। बीएनएस धारा 196, 299, 353 और आईटी अधिनियम के तहत शिकायत की गई है। इससे पहले हिंदू जनजागृति समिति ने भी शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। समिति ने आरोप लगाया था कि मुनव्वर फारुकी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जो जनता के लिए अस्वीकार्य है, और इससे नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। शो 'हफ्ता वसूली' का पहला एपिसोड 14 फरवरी को प्रसारित हुआ, जिसमें शारिब हाशमी और विवियन डीसेना अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। दूसरे एपिसोड में साकिब सलीम ने भाग लिया।

'हफ्ता वसूली' शो को लेकर विवाद उस समय सामने आया है जब स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' भी विवादों में है। इस शो में रणबीर अल्लाहबादिया ने कंटेस्टेंट से तीन आपत्तिजनक सवाल पूछे थे, जिसके बाद बवाल मच गया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी और दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मामले में कार्रवाई की बात की थी। दोनों घटनाएं सोशल मीडिया और सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स