AAP का बड़ा आरोप, 'सीएम दफ्तर से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा बीजेपी ने किया अपमान। 

दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री के दफ्तर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गई हैं। पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि यह बीजेपी की दलित विरोधी राजनीति को उजागर करता है और इसके पीछे साजिश नजर आती है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बताया, "दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद हर सरकारी दफ्तर में आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगी थीं। लेकिन आज जब हम दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता के दफ्तर में गए, तो देखा कि इन दोनों की तस्वीरें हटा दी गई हैं। विधानसभा में आम आदमी पार्टी इसका जोरदार विरोध करती है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि अब मुख्यमंत्री के दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की तस्वीरें लगाई गई हैं। इस पर दिल्ली विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, और पार्टी ने इसे सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक प्रतीकों का अपमान है। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया और इसे सांस्कृतिक धरोहरों का अपमान बताया। आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की दलित विरोधी नीतियों का हिस्सा बताया, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से उछालने की कोशिश की।


 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स