पीएम मोदी का तीन राज्यों में दौरा: समृद्धि, किसान और श्रमिक कल्याण के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं। 

पीएम मोदी ने एक ही दिन में 3 राज्यों का दौरा किया है। उन्होंने आज मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा किया। यानी उन्होंने मध्य प्रदेश में नाश्ता, बिहार में लंच और असम में डिनर किया। पीएम के इस दौरे के तहत मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट समिट के शुभारंभ से निवेश के नए द्वार खुलेंगे। बिहार से देशभर के अन्नदाताओं को उनके खातों में पीएम किसान के तहत सीधा लाभ मिला और असम में पीएम का भव्य स्वागत हुआ और साथ ही वह रिकॉर्ड 9000 कलाकारों द्वारा झुमोइर बिनंदिनी नृत्य प्रदर्शन के साक्षी बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही दिन में मध्य प्रदेश, बिहार और असम का किया दौरा। 

1. मध्य प्रदेश : भोपाल में 'इंवेस्ट मध्य प्रदेश' ग्लोबल इंवेस्टर समिट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने राज्य की 18 नई नीतियों का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और टेक्नोलॉजी सेक्टर में लाखों नौकरियां सृजित होंगी।

2. बिहार : पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 22 हजार करोड़ रुपये 9.8 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए। उन्होंने किसानों के कल्याण और मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की। 

3. असम : पीएम ने असम के चाय किसानों के विकास और बागान श्रमिकों के लिए बोनस की घोषणा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को 15,000 रुपये की सहायता देने की बात भी की ताकि उन्हें आय संकट का सामना न करना पड़े।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स