पंजाब में खेलों का ऐतिहासिक साल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शानदार उपलब्धियां और नई खेल नीति की शुरुआत। 

यह साल 2024  पंजाब के लिए खेलों के मामले में एक यादगार साल साबित हुआ, और इसका श्रेय पंजाब सरकार को जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ने खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं, खासकर 'खेडां वतन पंजाब दियां' और नई खेल नीति की शुरुआत के साथ। पंजाब के 19 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे, जिसमें 10 हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, 6 निशानेबाज, 2 एथलीट और 1 गोल्फ खिलाड़ी भी शामिल थे। साथ ही, पंजाब के 3 एथलीटों ने पैरालिंपिक खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग में भी भाग लिया।

पंजाब सरकार ने खेलों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें 1,000 से अधिक खेल नर्सरियों की स्थापना की परियोजना शामिल है। इस परियोजना का पहला चरण 2024 में शुरू हुआ, जिसमें 260 नर्सरियों पर काम शुरू किया गया। इसका उद्देश्य उभरते एथलीटों को उच्च स्तर की कोचिंग, उपकरण और सुविधाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'खेडां वतन पंजाब दियां' के तीसरे संस्करण की भी शुरुआत की, जिसमें 37 विभिन्न खेलों में लगभग पांच लाख एथलीटों ने भाग लिया। खास बात यह है कि पहली बार इस कार्यक्रम में पैरास्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया, ताकि सभी एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिल सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स