गोविंदा की निजी जिंदगी में भूचाल: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और तलाक की प्रक्रिया पर सुनीता का बयान।
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। अब ताजा खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ समस्या आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा का एक एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और उनका तलाक फाइनल स्टेज पर है। कहा जा रहा है कि गोविंदा का 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। एक Reddit पोस्ट के अनुसार, गोविंदा और सुनीता के बीच तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सुनीता ने हाल के इंटरव्यूज़ में गोविंदा के अफेयर के संकेत दिए हैं और यह भी कहा है कि वे दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं क्योंकि उनके शेड्यूल मैच नहीं करते। हालांकि, इस खबर पर अभी तक गोविंदा और सुनीता की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस तरह की खबरों की सच्चाई केवल गोविंदा और सुनीता ही बता सकते हैं।
सुनीता आहूजा ने हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में अपनी और गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह और गोविंदा ज्यादातर समय अलग-अलग रहते हैं। सुनीता बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा फ्लैट के सामने एक बंगले में रहते हैं। सुनीता ने यह भी कहा, "कभी भी किसी भी आदमी पर भरोसा मत करो। लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। हमारी शादी को 37 साल हो गए हैं। वह कहां जाएगा? पहले कभी कहीं नहीं जाता था और अब मुझे नहीं पता।" उन्होंने यह भी कहा, "मैं पहले बहुत सिक्योर थी, लेकिन अब नहीं हूं। 60 के बाद लोग सठिया जाते हैं। गोविंदा ने 60 पूरे कर लिए हैं। कौन जाने वह क्या कर रहा है। मैंने गोविंदा से कहा कि 60 के हो गए हो, सठियाना मत। गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, जब सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। इस शादी से दोनों के दो बच्चे, टीना और यशवर्धन हैं।
















































































Leave Your Message