ऑस्कर 2025 के प्रमुख विजेता: एड्रियन ब्रॉडी और मिकी मैडिसन ने जीते बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड। 

आज, सोमवार को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड समारोह, ऑस्कर 2025, आयोजित हो रहा है। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स का यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में हो रहा है। इस बार ऑस्कर की दौड़ में 'अनुजा' नामक एक भारतीय फिल्म भी शामिल थी, जिसे गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मिलकर बनाया था। हालांकि, इस फिल्म को कोई अवॉर्ड नहीं मिला और इसे हराकर 'आई एम नॉट अ रोबोट' ने बाजी मारी। इस साल, कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन ने पहली बार इस अवॉर्ड शो को होस्ट किया। फिल्म 'अनोरा' ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं 'एमिलिया पेरेज' और 'द ब्रूटलिस्ट' ने भी अपना जलवा दिखाया। 97वें अकादमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की पूरी लिस्ट अब सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कि किसे बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

ऑस्कर 2025 के विजेताओं पर डालें एक नजर:
* सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
* सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) - मिकी मैडिसन (एनोरा)
* बेस्ट पिक्चर- अनोरा
* बेस्ट निर्देशक - सीन बेकर (अनोरा)
* बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - करेन कुलिन (द रियल पेन)
* बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री - जोई सलदाना (एमिलिया पेरेज के लिए)
* बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म - आई एम स्टिल हियर
* बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो
* बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - शिरीन सोहानी और होसैन मोलेमी (इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस)
* बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले सीन बेकर (एनोरा)
* बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - द ब्रूटलिस्ट
* बेस्ट हेयर और मेकअप - द सब्सटेंस
* बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: कॉन्क्लेव
* बेस्ट फिल्म एडिटिंग - एनोरा
* बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - विकेड
* बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एमिलिया पेरेज का एल माल
* बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - द ब्रूटलिस्ट
* बेस्ट डॉक्यूमेंट्री लघु फ़िल्म - द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
* बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म - नो अदर लैंड
* बेस्ट ध्वनि - ड्यून: भाग 2
* बेस्ट विजुअल इफेक्ट - ड्यून: भाग 2
* बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - आई एम नॉट ए रोबोट
* बेस्ट कॉस्ट्यूम - पॉल टेजवेल (विकेड)


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स