आज से शुरू हो रही छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा, एग्जाम से जुड़ी जाने सभी अहम बातें। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड आज, 3 मार्च 2025 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यानी आज से ही छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरुआत हो रही है। जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी अपडेट है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसके अलावा, बोर्ड की ओर से कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिन्हें परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

* छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपने एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचे। 
* परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले छात्र(गेट बंद होने के बाद) प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 
* कैंडिडेट्स अपने साथ परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं। एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिलेगी। 
* छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। उत्तर लेखन का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। 
* स्टूडेंट्स भूल से अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (जैस- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस) को साथ लेकर एग्जाम न जाएं। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंधित हैं।  
* बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2025 तक होना है। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए 2500 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 28 मार्च 2025 को समाप्त होगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स