महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के मेकओवर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका। 

महाकुंभ मेला के दौरान अपनी दिलकश तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली मोनालिसा भोसले अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अपनी खास आँखों और मासूमियत से लाखों दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा ने अब तक कई दिलचस्प पोस्ट और वीडियो शेयर किए हैं, जो उनके फैंस के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो रहे हैं। 2 मार्च को मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट शेयर किए, जिनमें से एक में वो एक बुजुर्ग शख्स के साथ और दूसरी में किसी महिला के साथ पोज करती नजर आईं। इन पोस्टों में मोनालिसा का एक नया लुक देखा गया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। एक तस्वीर में उन्होंने चश्मा पहना था और उनका मेकअप भी काफी अलग था। उनकी इस नई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और यूजर्स ने उनकी तारीफों की झड़ी लगाई। कई फैंस ने उन्हें अपनी फिल्म के बारे में सवाल किया, जबकि कुछ ने उनके पहले के लुक्स की तुलना करते हुए कहा कि वे महाकुंभ में जैसी दिखती थीं, फिल्म में भी वैसा ही लुक बनाए रखना चाहिए। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर बढ़ती फैन फॉलोइंग और उनका नए लुक में दिखना उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले ही बड़ा हिट बन चुका है। ऐसा लगता है कि उनकी सादगी और आकर्षण ने उन्हें एक स्टार बना दिया है, और अब वह फिल्मों में अपनी नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रही हैं।

महाकुंभ की वायरल गर्ल यानी मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की धार्मिक नगरी माहेश्वर की रहने वाली हैं। वह महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में माला बेचने गई थीं, लेकिन अपनी खूबसूरत कजरारी और कत्थई आंखों से लोगों के दिल चुरा लिए। सोशल मीडिया पर हर तरफ मोनालिसा के चर्चे शुरू हो गए, जिसके बाद उन्हें फिल्म के भी ऑफर मिलने लगे। मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा की 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स