भारत के बारे में मिलेगी सही और पारंपरिक जानकारी, सरकार लॉन्च करने जा रही है IKS WIKI

भारत के बारे में मिलेगी सही और पारंपरिक जानकारी, सरकार लॉन्च करने जा रही है IKS Wiki

IKS Wiki: भारतीय परंपराओं के बारे में विकीपीडिया पर भंडार है. साथ ही भारतपीडिया भी है जहां भपपूर मात्रा में इसकी जानकारी मिल जाती है लेकिन आईएकएस विकी पहली राज्य प्रायोजित पहल होगी। 
आम जनता को भारत के पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति से संबंधित विषयों पर जानकारी देने के लिए जल्द ही भारत सरकार विकीपीडिया की तर्ज पर आईकेएस विकी नाम की एक ऑनलाइन रिपॉजिटरी बनाएगी. साथ ही इसमें योगदान देने और शामिल होने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम के जरिए छात्रों को भी शामिल किया जाएगा. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। 

शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक गंती एस मूर्ति ने कहा, "यह भारतीय ज्ञान परंपरा या भारतीय ज्ञान प्रणालियों के लिए एक प्रामाणिक पुस्तकालय होगा, जो दुनिया में हर किसी के लिए सुलभ होगा." उन्होंने आगे कहा,  "उस इरादे से, डिवीजन ने छात्रों के लिए आईकेएस विकी के विकास में योगदान देने और शामिल होने के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम भी शुरू किया है। "

भारतीय परंपराओं के बारे में आसान भाषा में समझाना है मकसद

अधिकारी ने कहा, आईकेएस विकी शुरू करने के पीछे का विचार सरल भाषा में जानकारी प्रदान करना है जिसे आम लोग समझ सकें. मूर्ति ने कहा कि इसमें कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी में भी लेख होंगे. आईकेएस डिवीजन की स्थापना मंत्रालय की ओर से साल 2020 में की गई थी. हालांकि भारतीय परंपराओं के बारे में विकीपीडिया पर भंडार है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स