सीएम योगी का बड़ा बदलाव: होली से पहले शराब दुकानों पर नए दिशा-निर्देश, सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए कड़े कदम।
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने होली से 10 दिन पहले एक बहुत बड़ा बदलाव करने का सोचा है। यह बदलाव शराब किओ दुकानों के लेकर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संदर्भ में दिशानिर्देश जारी किए हैं। अपने अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे एवं हाइवे के किनारे शराब की दुकानें बिल्कुल न हो। इसके अलावा सीएम ने शराब की दुकानों के बोर्ड्स को लेकर भी निर्देश दिए हैं।शराब की दुकानों के साइनेज बहुत बड़े होते हैं, इन्हें छोटा किया जाए। सीएम ने कहा कि ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत साइड पर गाड़ी चलाना, जम्पिंग रेड लाइट एवं मोबाइल फोन का उपयोग सड़क दुर्घटना घटित होने के मुख्य कारक हैं. इसके लिए लोगों में जागरूकता सृजित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि बिना परमिट की बसें सड़कों पर न चलने पाएं. डग्गामार वाहनों एवं ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। दूसरे प्रदेश से आने वाले बिना परमिट के वाहनों को बॉर्डर पर रोकें। ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन एवं व्हीकल एसोसिएशन से संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित कराएं कि लम्बी दूरी के वाहनों पर दो ड्राइवर हों।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रदेश के सभी मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही। इसके अलावा, एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ अस्पताल जैसी व्यवस्था और मंडल मुख्यालयों में ट्रॉमा सेंटर, एम्बुलेंस, और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हाल ही में सीएम ने लखनऊ में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
















































































Leave Your Message