पिघल गए 10 हजार ग्लेशियर... तीसरे ध्रुव की गोद में पल रहे 'शैतानों' से भारत, चीन, नेपाल, पाक को खतरा।
पिघल गए 10 हजार ग्लेशियर... तीसरे ध्रुव की गोद में पल रहे 'शैतानों' से भारत, चीन, नेपाल, पाक को खतरा।
दूनिया का तीसरा ध्रुव (Third Pole) तेजी से पिघल रहा है. जिसकी वजह से भारत, पाकिस्तान, चीन, नेपाल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. इन जगहों पर हिमालय से कभी भी आफत आ सकती है. नई स्टडी में यह डरावना खुलासा हुआ है कि पिछले 30 वर्षों में हिमालाय के 10 हजार ग्लेशियर पिघले हैं. जिनसे खतरनाक ग्लेशियल लेक्स बन रहे हैं।
हिमालय (Himalaya) को दुनिया का तीसरा ध्रुव कहते हैं. हिमालय में तिब्बत के पठार, हिंदूकुश, तियानशान पहाड़ों की शृंखला आती है. जलवायु परिवर्तन बढ़ते तापमान (Rising Temperature) और बारिश के बदले पैटर्न की वजह से पिछले तीस सालों में हिमालय के 10 हजार ग्लेशियर पिघल गए हैं।
इन ग्लेशियरों के पिघलने की वजह से हजारों की संख्या में ग्लेशियल लेक्स (Glacial Lakes) बन गई हैं. जो कि हिमालय के निचले इलाकों के लिए खतरनाक है. ये किसी भी वक्त टूटकर सिक्किम, केदारनाथ या चमोली जैसा हादसा कर सकती है. दिखने में ये बेहद सुंदर लगती हैं, लेकिन जब टूटती हैं, तो भयानक तबाही लेकर आती हैं।
















































































Leave Your Message