आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखी चिट्ठी, क्या महिला दिवस पर महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये?

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी से विधायक आतिशी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में 2500 रुपये भेजने के वादे को लेकर सीएम को पत्र लिखा। आतिशी ने चिट्ठी में लिखा कि महिला दिवस (8 मार्च) के दिन दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल पर 2500 रुपये उनके खाते में आने का संदेश आएगा।

आप नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की लाखों माताओं और बहनों की ओर से सवाल उठाए। आतिशी ने याद दिलाया कि 31 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में एक रैली के दौरान दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि बीजेपी सरकार बनने के बाद पहले कैबिनेट बैठक में 2500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना पास होगी, और महिला दिवस के दिन महिलाओं के खातों में पैसे भेजे जाने शुरू हो जाएंगे।आतिशी ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को यह भी सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ लें, ताकि जब पैसे आएं तो उन्हें फोन पर इसकी जानकारी मिल सके। अब महिला दिवस में केवल एक दिन बचा है, और दिल्ली की सभी महिलाएं इस दिन का इंतजार कर रही हैं। वे उम्मीद करती हैं कि 8 मार्च से उनके खातों में पहली किश्त आएगी, जैसा कि बीजेपी ने वादा किया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स