महिला समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण घोषणा की उम्मीद, महिला दिवस पर सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस न केवल महिलाओं के साहस और संघर्ष को सम्मानित करने का दिन है, बल्कि यह हमें समाज में महिलाओं के लिए समान अवसरों और अधिकारों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया, जो महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम है। सीएम गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है, चाहे वह सुरक्षा, शिक्षा या रोजगार के अवसर हों। उन्होंने महिलाओं को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए सरकार के प्रयासों को सशक्त करने की बात भी की। उनका मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो समाज भी समृद्ध और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह दिन हमें समाज में महिलाओं के प्रति अपने दृष्टिकोण और सोच को बदलने का अवसर देता है, ताकि एक सशक्त और समान समाज का निर्माण हो सके।
महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार की महत्वकांक्षी महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें इस योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की संभावना है। वहीं, दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी ने सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब बीजेपी ने 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरा करने की बात कही है।
















































































Leave Your Message