पीएम मोदी ने महिला वैज्ञानिकों को सौंपे सोशल मीडिया अकाउंट्स, एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने साझा किया महिला सशक्तिकरण और विज्ञान का संदेश।
आज, 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नारी शक्ति' को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपनी सरकार की महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से दोहराया। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालेंगी। इस क्रम में, पीएम मोदी ने परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने का अवसर दिया है।
पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी ने "अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण" का संदेश दिया। दोनों ने एक पोस्ट में कहा, "हम एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी हैं। हम महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स का नेतृत्व करने के लिए रोमांचित हैं। हमारा संदेश- भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है और हम अधिक से अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आह्वान करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि दोनों महिला वैज्ञानिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अवसरों की विस्तृत श्रृंखला देखी है। उन्होंने बताया कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र में भारत ने महिलाओं के लिए कई अवसर प्रदान किए हैं और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी ने भारत को नवाचार और विकास के लिए एक आकर्षक स्थान बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय महिलाओं में जबरदस्त प्रतिभा है और भारत के पास महिलाओं के लिए सही मंच है।
















































































Leave Your Message