शुभमन गिल और अवनीत कौर के बीच लंदन की वायरल तस्वीर से शुरू हुई डेटिंग की अफवाहें, चैंपियन्स ट्रॉफी में बढ़ी चर्चा। 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है और धड़ाधड़ रन बनाए हैं। अब रविवार को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। इन रुमर्स के अनुसार, उन्हें स्टेडियम में एक खूबसूरत एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ देखा गया। अवनीत कौर, जो एक सोशल मीडिया स्टार हैं, चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान स्टेडियम के डगआउट में भी नजर आईं। अब दोनों के बीच डेटिंग की चर्चा हो रही है।

अवनीत कौर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों, टीवी सीरियल्स और रियालिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, अवनीत सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, और उनके इंस्टाग्राम पर 31.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, चैंपियन्स ट्रॉफी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को देखने अवनीत स्टेडियम पहुंची थीं और उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसके बाद से यह अफवाह फैलने लगी कि अवनीत कौर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डेटिंग कर रही हैं। यह अफवाह एक तस्वीर से शुरू हुई, जिसमें अवनीत कौर अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही थीं, और इस ग्रुप में शुभमन गिल भी शामिल थे। यह तस्वीर लंदन में सर्दियों के दौरान की थी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिससे फैन्स ने दोनों के बीच डेटिंग का अनुमान लगाया। हालांकि, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी या सच्चाई सामने नहीं आई है। अब अवनीत कौर फाइनल मुकाबले के लिए भी दुबई स्टेडियम में मौजूद रहेंगी, जहां चैंपियन्स ट्रॉफी का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी स्टेडियम में पहुंचेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स