IIFA 2025 में फिल्म 'लापता लेडीस' ने जीते 9 अवॉर्ड्स, साथ ही ऑस्कर में भी हुई नॉमिनेट।
इस बार इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का आयोजन भारत में जयपुर में हुआ। 8 और 9 मार्च को हुए इस अवॉर्ड शो में साल के सबसे बेहतरीन परफॉर्मर्स को सम्मानित किया गया। इस बार फिल्म 'लापता लेडीज' ने 9 अवॉर्ड्स जीते। किरण राव की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सबसे पहले बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म के तीन कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, फिल्म ने म्यूजिक और एडिटिंग जैसे कई दूसरे अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
लापता लेडीज को इन 9 कैटेगिरी में मिला अवॉर्ड
1 बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
2 बेस्ट एक्ट्रेस- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
3 बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
4 बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस-प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
5 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -रवि किशन (लापता लेडीज)
6 बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संपत राय (लापता लेडीज)
7 बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे- सजनी रे (लापता लेडीज)
8 बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
9 बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
फिल्म 'लापता लेडीज' आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई थी और इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम, रवि किशन और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार थे। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, महज 4-5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 26.26 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 'लापता लेडीस' इस साल ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी, हालांकि यह अवॉर्ड जीतने से चूक गई।
















































































Leave Your Message