प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस ने 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर' सम्मान से नवाजा, भारत-मॉरीशस रिश्तों में एक और अहम कदम।

मॉरीशस ने अपने राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन" पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 21 हो गई है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए मॉरीशस की सरकार, वहां के लोगों और 140 करोड़ भारतीयों का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत का नया दृष्टिकोण 'ग्लोबल साउथ' के लिए "महासागर" (MAHASEGAAR) होगा, जिसका मतलब है - क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति। इस दृष्टिकोण का उद्देश्य विकास, सुरक्षा और दक्षता विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। यह घोषणा चीन के बढ़ते प्रभाव को चुनौती देने के लिए की गई है। 

मॉरीशस में पीएम मोदी ने भारत और मॉरीशस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार और दक्षता विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल हैं। मोदी ने इस यात्रा के दौरान मॉरीशस को भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया और कहा कि भारत की 'सागर' परिकल्पना की नींव 10 साल पहले मॉरीशस में रखी गई थी। इस दृष्टिकोण को चीन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत के प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स