शिवपाल ने कहा राम मंदिर में, BJP का कोई हाथ नहीं।

जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे ही भाजपा के विपक्ष में अन्य दल, लगातार तंज कस रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की पार्टी के शिवपाल यादव, जो की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं ने कहा है कि राम मंदिर के बनने में बीजेपी का कोई हाथ नहीं है। वह तो केवल सुप्रीम कोर्ट के आर्डर पर बनाया जा रहा है। जब शिवपाल सिंह यादव, सहारनपुर के देवबंद पहुंचे, और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के बारे में कहा, ‘‘राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।’’

वहीं उन्होंने बताया कि सपा, को आगामी 22 जनवरी को होने वाले, अयोध्या स्थित राम मंदिर विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का, अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। शिवपाल यादव ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के सम्बंध में पूछे गये एक सवाल पर कहा, ‘‘उसमें अदालत का फैसला आना बाकी है। न्यायालय जो भी फैसला देगा उसका सम्मान किया जायेगा।’’ सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। देश में बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा ने केवल झूठे वायदे किये हैं। यह पार्टी इतना झूठ बोलती है कि पिछले नौ वर्ष में एक तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है।

सपा महासचिव ने इस दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर भी खुलकर बात करते हुए कहा कि, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये ही ‘इंडिया’ गठबंधन बना है और प्रधानमंत्री पद के लिये गठबंधन में कई चेहरे हैं और समय आने पर सीटों का तालमेल भी हो जायेगा। समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी है। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुट जाने को कहा गया है। उनका इशारा साफ़ है की अगर गठबंधन होता है तो समाजवादी पार्टी, समर्थन करेगी। लेकिन कांग्रेस द्वारा गठबंधन बीते चुनावों में तोड़े जाने के बाद, अब साथ आपाएंगे ?

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स