बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने होली-जुमे विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी पर साधा निशाना। 

होली और रमजान के जुमे की नमाज एक साथ आने पर दोनों की टाइमिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। इसी बीच, दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान भी सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि होली साल में एक बार होती है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है, इसलिए होली को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात सभी को समझनी चाहिए कि हर किसी को अपने त्योहार मनाने की स्वतंत्रता है और हर व्यक्ति को अपने तरीके से त्योहार मनाने का हक है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून अपने काम को कर रहा है।

वहीं, होली और जुमे की नमाज की टाइमिंग को लेकर हुए विवाद पर मनोज तिवारी ने कहा, "जो लोग इस पर विवाद कर रहे हैं, उन्हें विवादों से ही प्रेम है। इस तरह की सोच से बाज आना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "जो लोग होली मनाना चाहते हैं, उन्हें होली मनाने दें और जो जुमा पढ़ने वाले हैं, वे जुमा पढ़ें। हमें हर किसी को अपने-अपने धार्मिक अनुष्ठान करने का अधिकार देना चाहिए। मनोज तिवारी ने देश के संविधान का समर्थन करते हुए कहा, "देश संविधान से चलेगा, किसी मौलाना के बयान से नहीं। जो भी मौलाना कह रहे हैं, वह कहते रहें, लेकिन हम वही करेंगे जो संविधान में लिखा है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम संविधान और कानून के दायरे में रहकर ही निर्णय लेंगे, न कि किसी व्यक्तिगत या धार्मिक विचारधारा के आधार पर।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स