मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश और जिला प्रशासन की समझाइश के बाद इंदौर में कई धार्मिक स्थलों से सुरक्षा के साथ लाउडस्पीकर हटाने का काम किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश और जिला प्रशासन की समझाइश के बाद इंदौर में कई धार्मिक स्थलों से सुरक्षा के साथ लाउडस्पीकर हटाने का काम किया जा रहा है। खजराना क्षेत्र में नाहर शाह वली दरगाह में सहयोग और स्वेच्छा से लाउड स्पीकर उतारे गए हैं। खजराना दरगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ रिजवान पटेल ने मीडिया से बताया कि धार्मिक स्थानों के ऊपर लगे हुए स्पीकरों को उतारा गया है। डॉ रिजवान पटेल ने अपील भी की है कि सरकार और प्रशासन का मुस्लिम समाज सहयोग करे।

प्रदेश भर में धर्मस्थलों पर एक लाउडस्पीकर के अलावा अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को हटाया जा रहा है और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्र में इस से जुड़ी कार्रवाई की जा रही है। बता दें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद मुस्लिम समाज आगे आया है और प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दरगाह और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में खजराना क्षेत्र के नाहर शाह वली दरगाह में सहयोग और सुरक्षा के साथ लाउडस्पीकर उतारे गए हैं।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स