घुटनों के दर्द और आर्थराइटिस की बढ़ती समस्या: लाइफस्टाइल सुधार और डाइट बदलाव से इलाज के तरीके।
आजकल लोग कम उम्र में ही जोड़ों के दर्द का सामना कर रहे हैं, जबकि पहले यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ होती थी। हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल 1 करोड़ से ज्यादा गठिया के मामले सामने आते हैं। घुटनों की समस्या के लिए मोटापा, इंजरी और शुगर जैसी बीमारियां जिम्मेदार हैं, लेकिन मुख्य कारण आर्थराइटिस है। जब जोड़ों के बीच का तेल खत्म हो जाता है और हड्डियां आपस में रगड़ने लगती हैं, तो घुटनों में दर्द और आर्थराइटिस की समस्या शुरू होती है। इसका मुख्य कारण बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल, गलत पॉश्चर, खराब आहार, योग-वर्कआउट की कमी और प्रदूषण है। अगर समय रहते आर्थराइटिस के लक्षण पहचानकर इलाज किया जाए, तो इससे राहत मिल सकती है।
आर्थराइटिस की समस्या से बचने और इसे नियंत्रित करने के लिए, अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। कुछ महत्वपूर्ण परहेज इस प्रकार हैं:
- ठंडी चीज़ें, चाय, कॉफी, टमाटर, शुगर, ऑयली खाने और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
- ग्लूटेन और अल्कोहल का सेवन न करें और चीनी और नमक की मात्रा को कम से कम रखें।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए निम्नलिखित आहार को अपनी डाइट में शामिल करें:
- कैल्शियम से भरपूर आहार जैसे रोज़ाना 1 कप दूध, लौकी का जूस, और सेब का सिरका।
- दालचीनी-शहद का पानी पीने से भी हड्डियां मजबूत होती हैं।
- बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
















































































Leave Your Message