संसद में हंगामा करने के आरोप में विपक्षी दलों के 30 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन को विशेषाधिकार नोटिस आने तक सस्पेंड किया गया है।
संसद में हंगामा करने के आरोप में विपक्षी दलों के 30 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन को विशेषाधिकार नोटिस आने तक सस्पेंड किया गया है। निलंबित सांसदों में अधीर रंजन चौधरी, टीआर बालू और दया निधि मारन शामिल हैं। इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में पेश किया था। विपक्षी सांसदों के विरोध को देखते हुए फिलहाल लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है।
वहीं, जिन 3 सांसदों को विशेषाधिकार कमेटी की रिपोर्ट आने तक सस्पेंड किए किया गया है उनमें अब्दुल खालिक, विजय बसंत और जयकुमार का नाम शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार (14 दिसंबर) को 13 लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को संसद में अनियंत्रित आचरण के लिए निलंबित कर दिया गया था।
















































































Leave Your Message