प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आज 'रायसीना डायलॉग' का उद्घाटन, 125 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ का उद्घाटन करेंगे, जो भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। इस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और इसका आयोजन 17 से 19 मार्च तक किया जाएगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा इस सम्मेलन के 10वें संस्करण में भाग लेने वालों में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इस सम्मेलन में ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सहित एक प्रतिनिधिमंडल भी पहली बार शामिल होने की उम्मीद है, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।
रायसीना डायलॉग का आयोजन 'ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन' द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 17 से 19 मार्च तक होगा, जिसमें लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि, मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस सम्मेलन में 20 देशों के विदेश मंत्री भाग लेंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका, यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, स्लोवानिया, लक्जमबर्ग, लातविया, मोल्दोवा, जॉर्जिया, स्वीडन, स्लोवाक गणराज्य, भूटान, मालदीव, नॉर्वे, थाईलैंड, एंटीगुआ और बारबुडा, पेरू, घाना, हंगरी, और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी सम्मेलन में भाग लेंगे। क्यूबा के उप प्रधानमंत्री मार्टिनेज डियाज और फिलीपीन के विदेश मंत्री एनरिक ए. मनालो भी सम्मेलन में उपस्थित होंगे।
















































































Leave Your Message