क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी सच में होने वाली है? तेजस्वी की मां ने किया बड़ा खुलासा।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं और उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब लगता है कि उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है! हाल ही में, तेजस्वी की मां ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी बेटी इस साल करण कुंद्रा के साथ शादी करने जा रही हैं। दरअसल, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के एक एपिसोड में जब फराह खान ने तेजस्वी की मां से पूछा कि उनकी बेटी कब शादी कर रही हैं, तो उन्होंने यह साफ तौर पर कहा, "इसी साल हो जाएगी।" इस कंफर्मेशन के बाद फराह ने तेजस्वी को बधाई दी, जबकि तेजस्वी शरमाते हुए बोलीं, "ऐसे कुछ बात नहीं हुई है। इसके अलावा, तेजस्वी प्रकाश ने कुछ दिन पहले इस बात का हिंट भी दिया था कि वह करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। उन्होंने शो में कहा था, "मुझे इस मामले में बिग नहीं चाहिए। मुझे नॉर्मल कोर्ट मैरिज से भी कोई आपत्ति नहीं है, हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे, ऐश करेंगे टाइप्स।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी अब किसी से छिपी नहीं रही है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 15 के घर में हुई थी, और यहीं से उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई। हाल ही में, करण 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भी नजर आए, जहां उन्होंने तेजस्वी के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शो का फॉर्मेट बहुत "मुश्किल" था, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ने हमेशा अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और कभी भी अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी।
















































































Leave Your Message