30 मार्च को नागपुर में मोदी की यात्रा, RSS समर्थित माधव नेत्रालय के भूमि पूजन समारोह में पीएम और मोहन भागवत की उपस्थिति।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं। उनका यह दौरा 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के पहले दिन निर्धारित है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी RSS समर्थित माधव नेत्रालय के भूमि पूजन में भी शामिल होंगे। साथ ही, उनकी नागपुर यात्रा के दौरान रेशम बाग स्थित RSS के हेडगेवार स्मृति भवन और दीक्षाभूमि जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत भी माधव नेत्रालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पहला अवसर होगा जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत एक मंच पर साथ दिखेंगे। हेडगेवार स्मृति भवन संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का समाधि स्थल है, जबकि दीक्षाभूमि वह स्थान है जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन दोनों प्रमुख स्थलों पर जाने की उम्मीद है।
बता दें कि 27 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे। डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन, 27 सितंबर 1925 को इसकी स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक हिंदू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक स्वयंसेवक संगठन है, जिसने भारत की राजनीति पर गहरे प्रभाव डाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई प्रमुख नेताओं ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत संघ से ही की है। RSS विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है और इसके स्वयंसेवकों की संख्या करोड़ों में है।
















































































Leave Your Message