समय रैना की बढ़ीं मुसीबतें, तीसरा समन हुआ जारी, 24 मार्च को साइबर सेल के सामने पेश होने का है आदेश। 

फेमस कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में की गई अश्लील टिप्पणी के कारण वह विवादों में घिर गए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें तीसरा समन जारी किया है, जिसमें 24 मार्च को पूछताछ के लिए आने का आदेश दिया गया है। समय रैना के वकील ने साइबर सेल को सूचित किया है कि 24 तारीख को समय रैना जांच एजेंसी के सामने अपना बयान दर्ज करने के लिए हाजिर होंगे। इससे पहले, दो समन भेजे जाने के बावजूद समय रैना जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।

समय रैना की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में की गई अश्लील टिप्पणी के कारण वह विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें तीसरा समन भेजा है, जिसमें 24 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले भेजे गए दो समन पर समय रैना जांच के लिए नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद उनका गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया था। हालांकि, अब समय रैना के वकील ने साइबर सेल को सूचित किया है कि वह 24 तारीख को जांच एजेंसी के सामने अपना बयान दर्ज करने के लिए हाजिर होंगे। इस बीच, उन्हें दिल्ली में एक और बड़ा झटका लगा है। 21 और 23 मार्च को दिल्ली में होने वाले उनके शोज को कैंसिल कर दिया गया है। ये शोज दिल्ली के तलकटोरा स्टेडियम में होने थे, लेकिन विवाद के कारण इन्हें चार दिन पहले ही रद्द कर दिया गया। इस घटना के बाद समय रैना की छवि पर असर पड़ सकता है और उनके फैंस भी निराश हो सकते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स