बॉडी बनाकर हीरो बनने चले एक्टर्स पर बोलीं करीना- 'टी शर्ट पहन लो तुम्हें देखना मुश्किल है।

बॉडी बनाकर हीरो बनने चले एक्टर्स पर बोलीं करीना- 'टी शर्ट पहन लो तुम्हें देखना मुश्किल है।   

दो दशक से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल करीना कपूर का मानना है कि अब वो दौर आ गया है जहां बिना एक्टिंग टैलेंट के स्टार नहीं बना जा सकता. करीना  ने यहां तक कहा कि जो एक्टर्स अब सिर्फ बॉडी चमकाते घूमते रहते हैं उन्हें तो वो देख भी नहीं पातीं।  इसलिए करीना अब  अपने इस नए दौर से बहुत खुश हैं जहां वो एक तरफ पॉपुलर बॉलीवुड मसाला फिल्म कर सकती हैं और दूसरी तरफ 'जानेजां' जैसी फिल्म जिसमें उनके एक्टिंग  टैलेंट को पहचाना जाए। 
  
'टी शर्ट पहन लो पहले'


बॉडी बनाकर स्टार बनने चले एक्टर्स से करीना बहुत खफा नजर आईं. उन्होंने कहा, 'कभी कभी मुझे लगता है इन एक्टर्स को जाकर कहूं- अरे यार टी शर्ट पहन लो पहले. मैं देख भी नहीं पा रही हूं तुम्हारी तरफ.' करीना ने कहा कि अब सबकुछ एक्टिंग से जुड़ा है, अगर आप अच्छे एक्टर हैं तो आप बहुत लंबा चलेंग।. 

करीना की बात से सहमत होते हुए 'एनिमल' स्टार बॉबी देओल ने कहा कि 'एक एक्टर की लाइफ एक स्टार से ज्यादा होती है.' करीना ने भी अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए ये उदाहरण दिया कि कैसे बॉबी अब नए-नए किरदार कर रहे हैं और हैरान कर रहे हैं।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स