अस्पताल जाने में असमर्थ? अब दिल्ली में घर बैठे मिलेगा दांतों का इलाज! दिल्ली सरकार की एक नई पहल!

दिल्ली में अब दांतों का इलाज घर बैठे मिलेगा! जी हां, दिल्ली सरकार ने एक नई और अनोखी स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की है – मोबाइल डेंटल क्लीनिक। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने गुरुवार को इस सेवा का उद्घाटन किया और इसे लेकर राज्य की जनता को बड़ा तोहफा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से इन डेंटल वैन को हरी झंडी दिखाई गई है।

पंकज सिंह ने कहा, "हमने 6 मोबाइल डेंटल वैन शुरू की हैं, और जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य दिल्ली के हर नागरिक को बेहतरीन मौखिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।" यह कदम दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होने वाला है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा पाते।

मोबाइल डेंटल क्लीनिक की खासियत क्या है?
इन डेंटल क्लीनिक को अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया गया है। अब दिल्लीवासियों को दांतों की समस्याओं के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। ये वैन सीधे उनके घर के पास पहुंचेंगी और वहां ही इलाज प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि यह वैन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाएंगी, जहां लोगों को न केवल जागरूक किया जाएगा बल्कि उनकी मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

मोबाइल डेंटल क्लीनिक में क्या सुविधाएं होंगी?
इन डेंटल वैन में आधुनिक डेंटल चेयर, अल्ट्रासोनिक स्केलर्स, पोर्टेबल एक्स-रे यूनिट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स और स्टरलाइजेशन यूनिट्स जैसी सुविधाएं होंगी। खास बात यह है कि वैन में जीपीएस सिस्टम भी होगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि वैन इस समय किस इलाके में है और कितनी दूर है। इसके अलावा, वैन में एक अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी, जो लोगों को त्वरित और सही इलाज मुहैया कराएगी।

किसे मिलेगा लाभ?
इस पहल का विशेष लाभ उन लोगों को मिलेगा जो किसी कारणवश अस्पताल जाने में असमर्थ हैं। इसके अलावा, घर बैठे इलाज मिलने से दिल्लीवासियों को एक नई सुविधा और राहत मिलेगी। यह कदम निश्चित ही दिल्ली में मौखिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जनता को सस्ती और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं देने में मददगार साबित होगा। 

इस नई पहल के साथ दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है, जिससे दिल्लीवासियों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उन्हें पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधा मिलेगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स