केसरी चैप्टर 2" की रिलीज डेट आई सामने, जलियांवाला बाग की अनकही कहानी 18 अप्रैल 2025 को होगी प्रदर्शित।
अक्षय कुमार की फिल्म "केसरी" के अगले पार्ट "केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाघ" की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि फिल्म का टीज़र 24 मार्च 2025 को रिलीज़ होगा। केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार अनन्या पांडे , और आर माधवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब "द केस दैट शुक द एम्पायर" पर आधारित है और सी शंकरन नायर के जीवन पर केंद्रित है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़े थे। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव, और केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि करण सिंह त्यागी ने इसका निर्देशन किया है।
फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर केसरी फ्रेंचाइजी के पहले चैप्टर की सफलता के बाद। सी शंकरन नायर के प्रतिष्ठित और साहसी व्यक्तित्व पर आधारित यह फिल्म एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कहानी पेश करती है। जलियांवाला बाग हत्याकांड के संदर्भ में ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती देने में नायर की भूमिका एक प्रेरणादायक और साहसिक कहानी बनती है। इतनी शक्तिशाली कहानी और शानदार कलाकारों के साथ, केसरी चैप्टर 2 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित होने का वादा करती है। फिल्म का टीज़र 24 मार्च 2025को रिलीज होगा, जबकि पूरी फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां जल्द ही सामने आ सकती हैं।
















































































Leave Your Message