ईद के मौके पर भाजपा का 'सौगात-ए-मोदी' अभियान, 32 लाख गरीब मुसलमानों को मिलेगा तोहफा। 

भाजपा ने मंगलवार को ईद के मौके पर "सौगात-ए-मोदी" अभियान की शुरुआत की। इस पहल के तहत देश भर में 32 (बत्तीस) लाख गरीब मुसलमानों को त्योहार मनाने के लिए खास "सौगात-ए-मोदी किट" दी जाएगी। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम समुदाय के लिए इस तोहफे वितरण की जिम्मेदारी ली है। मोर्चा के लगभग 32,000 (बत्तीस हजार) कार्यकर्ता देश की 32,000 (बत्तीस हजार)  मस्जिदों में एक साथ जरूरतमंद मुसलमानों तक ये किट पहुंचाएंगे। हर मस्जिद से करीब 100 जरूरतमंद लोगों की मदद करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हुआ और इसकी शुरुआत नई दिल्ली की गालिब अकादमी से हुई। "सौगात-ए-मोदी" किट में ईद के लिए जरूरी चीजें शामिल होंगी, जैसे कि सेवइयां, खजूर, मेवा, बेसन, घी या डालडा, और महिलाओं के लिए सूट का कपड़ा। इसके अलावा, किट में कुछ अन्य उपयोगी वस्तुएं भी हो सकती हैं जो त्योहार के दौरान काम आएंगी। खबरों के अनुसार, इस किट में कपड़े और खाने-पीने का सामान होगा, जिसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवइयां, सरसों का तेल, चीनी, कपड़ा, मेवा और खजूर शामिल हैं। हर किट की कीमत लगभग ₹500 से ₹600 बताई जा रही है। भाजपा का कहना है कि यह योजना न सिर्फ मदद पहुंचाएगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को "कुछ दलालों और ठेकेदारों" के प्रभाव से मुक्त करने में भी सहायक होगी। भाजपा के इस "सौगात-ए-मोदी" अभियान की शुरुआत पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, "मुसलमानों को सौगात नहीं, इंसाफ चाहिए।" वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "भाजपा का यह ऐलान चुनाव से पहले मुसलमानों को अपनी ओर खींचने की कोशिश के सिवा कुछ नहीं है। बीजेपी के इस कार्यक्रम पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया भी आई है। मायावती ने कहा कि ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, और ईस्टर जैसे त्योहारों के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 32 लाख (बत्तीस लाख ) गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक "सौगात-ए-मोदी" के रूप में भेंट भेजने की बात कही गई है, जो सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस घोषणा का असल मकसद सिर्फ चुनावी लाभ लेना है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स