चैत्र नवरात्रि 2025: इस साल नवरात्रि के पहले दिन बनने वाले विशेष योग और शुभ मुहूर्त। 

2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से होगी, और 7 अप्रैल को नवरात्रि के व्रत का पारण होगा। इस बार माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जैसे सर्वार्थ सिद्धि, एंद्र योग, शुक्रादित्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग, जो भक्तों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होंगे। इन शुभ योगों के साथ, जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा करेगा, उसे सुख-समृद्धि और सम्मान की प्राप्ति होगी। अब, नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त भी तय किया गया है।

नवरात्रि का महत्व
चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करके भक्त आत्मशुद्धि प्राप्त करते हैं। नवरात्रि का पर्व हमें भक्ति और संयम का संदेश देता है। आध्यात्मिक रूप से भी इस त्योहार का बड़ा महत्व है। इस दौरान लोग तामसिक चीजों को त्यागकर सात्विक जीवन जीते हैं और विषय-भोग से दूर रहते हैं। नवरात्रि के व्रत रखने से बुद्धि विवेक की प्राप्ति भी व्यक्ति को होती है। नवरात्रि का त्योहार भारतीय समाज को जोड़ने का कार्य भी करता है, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इसे उगादी के रूप में मनाया जाता है। कश्मीर में इसे नवरेह कहते हैं। नवरात्रि से ही हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत होती है।

नवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त 
नवरात्रि के पहले दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 3 मिनट से लगभग 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप घटस्थापना भी कर सकते हैं और माता की पूजा भी। हालांकि दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, इस शुभ मुहूर्त में भी आप घटस्थापना और नवरात्रि की पूजा का शुभारंभ कर सकते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

शॉर्ट्स