कोटा में 5वीं क्लास के छात्र ने साइकिल टकराने के विवाद में 8वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने मामला किया दर्ज।  

शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में एक स्कूली छात्र पर चाकू के वार का मामला सामने आया है। आरोपी कक्षा 5 का छात्र है, जिसने अपने साथी छात्र पर चाकू से हमला किया। घटना बुधवार दोपहर की है, लेकिन पुलिस को जानकारी गुरुवार को मिली। घायल छात्र का इलाज एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी लड़का नाबालिग है और उसकी उम्र 10 साल के आसपास है। पीड़ित छात्रा की उम्र 13 साल है। दोनों बच्चों में साइकिल टकराने पर विवाद होने की बात सामने आई है। गुमानपुरा थाना अधिकारी अनिल टेलर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित छात्र कक्षा आठ में पढ़ता है और बुधवार को उसका आठवीं का पेपर था। वह एग्जाम देने के लिए स्कूल पर गया था, जहां पर दोपहर 2 बजे के आसपास एक उससे कम उम्र के लड़के ने चाकू से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्र का प्राथमिक उपचार करवाया गया है और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स