दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज की, 2019 के होर्डिंग विवाद में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का है आरोप। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की परेशानियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव में मिली बुरी हार के बाद अब केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक FIR दर्ज की है। यह FIR सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के कथित उल्लंघन की शिकायत पर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला 2019 में द्वारका में बड़े होर्डिंग्स लगाने के दौरान सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप से जुड़ा है, जब केजरीवाल और उनके साथियों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने सरकारी धन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। अब, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और कोर्ट को इस संबंध में सूचित भी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी, जहां कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स