दिल्ली में भूकंप के मेहसूस किए गए झटके, लोग डर के मारे घरो से निकले बाहर। 

शुक्रवार दोपहर, 28 मार्च 2025 को करीब 12:30 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई लोग भयभीत हो गए और तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। भूकंप के झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र किस स्थान पर था और इसका रिक्टर पैमाने पर कितनी तीव्रता थी, इसके बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा फिलहाल कोई आधिकार जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में इस तरह के भूकंप के झटके लोगों में चिंता का कारण बने हैं। भूकंप के बाद से कई जगहों पर लोग पुनः अपने घरों और दफ्तरों में लौटने से पहले सुरक्षा की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ के पास था। 

म्यांमार के कई इलाकों में यह भूकंप महसूस किया गया, और इसके प्रभाव भारत तक पहुंचे। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और अन्य इलाकों में झटके करीब 15-20 सेकंड तक महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और ऊंची इमारतों से बाहर भागे। सोशल मीडिया पर लोगों ने भूकंप के अनुभवों और वीडियो साझा किए। विशेषज्ञों के अनुसार, 7.2 तीव्रता का भूकंप अत्यधिक शक्तिशाली होता है और इससे बड़े स्तर पर विनाश हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर भूकंप-संवेदनशील क्षेत्र है, और यहां पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में इस क्षेत्र में और भी भूकंप आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स