ग्रेटर नोएडा के अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एसी कंप्रेसर फटने से लगी आग, छात्राओं ने खिड़की से कूदकर बचाई अपनी जान। 

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम एक आकस्मिक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से पूरे हॉस्टल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे अंदर फंसी 160 छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया। दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा हॉस्टल में लगे एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर के फटने के कारण हुआ।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। आग की वजह हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी के कंप्रेसर का फटना बताया जा रहा है, जिससे पूरी इमारत में धुआं फैल गया और छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। दो छात्राओं ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने का साहस किया, जिनमें से एक को मामूली चोटें आईं। हॉस्टल में कुल 160 छात्राएं मौजूद थीं, जिन्हें दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं आग से बचने के लिए खिड़की से बाहर उतरती नजर आ रही हैं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जान हानि नहीं हुई है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स