गुजरात के डीसा में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 17 की मौत, पुलिस ने मालिक के खिलाफ केस किया दर्ज।
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में मंगलवार (1 अप्रैल) को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में आग लगने के बाद सिलसिलेवार विस्फोट हुए, जिससे फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए और कई श्रमिक उसमें फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फैक्ट्री धुनवा रोड पर स्थित थी। डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी के अनुसार, कई श्रमिक आग और विस्फोटों के कारण मारे गए हैं और राहत कार्य जारी है।
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में मंगलवार को हुई पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। इस हादसे में मृत श्रमिकों के अंग दूर-दूर तक बिखर गए और गोदाम का मलबा 200 मीटर दूर तक उछला। घटना में घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है, और अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। पुलिस और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं। अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं और 4 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गोदाम में केवल भंडारण की अनुमति थी, जबकि वहां पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। घटना के बाद यह भी जानकारी मिली है कि गोदाम में बॉयलर के कारण आग लगी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है, और अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। डीसा जीआईडीसी ने इस अग्नि घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
















































































Leave Your Message