आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की हुई तबीयत खराब, डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह। 

बिहार के सियासी गलियारों से बड़ी खबर आई है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी ब्लड शुगर बढ़ने के कारण वे बीमार हैं, और पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही है। आज (बुधवार) सुबह से उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि वह किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां उनका इलाज और जांच की जा सकती है। लालू यादव का इलाज फिलहाल उनके पटना स्थित राबड़ी आवास पर चल रहा है, जहां उनके करीबी रिश्तेदार और समर्थक भी उनकी सेहत के बारे में चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उनकी हालत को लेकर राजनीति में भी हलचल मच गई है। लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिवार और समर्थक उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल (2024) सितंबर में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी, और उनके दिल में एक स्टेंट डाला गया था। इससे पहले, 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव काफी स्वस्थ थे, लेकिन अब बढ़ती उम्र के कारण वे कुछ बीमारियों से परेशान हैं। इससे पहले 2014 में भी उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स