शाहरुख खान और गौरी खान ने मन्नत के रेनोवेशन के लिए बेचा लग्ज़री फ्लैट, जुटाई करोड़ों की रकम। 

शाहरुख खान और गौरी खान अपने घर मन्नत को रेनोवेट करवा रहे हैं। गौरी मन्नत को और भी आलीशान और आधुनिक बनाने की योजना बना रही हैं। इस रेनोवेशन के दौरान मन्नत को खाली किया जाएगा और शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ पाली हिल में दो लग्ज़री डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। शाहरुख ने ये अपार्टमेंट जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा से किराए पर लिया है। मन्नत के रेनोवेशन के लिए गौरी ने एक स्मार्ट फैसला लिया है और अपना लग्ज़री फ्लैट बेच दिया है, जिससे उन्हें करोड़ों का मुनाफा हुआ है। गौरी ने मुंबई के पॉश एरिया दादर वेस्ट में स्थित अपने लग्ज़री फ्लैट को बेचा है। उन्होंने यह फ्लैट 2.5 साल पहले खरीदा था और अब उसे बेचकर उन्हें जबरदस्त लाभ हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी ने यह फ्लैट 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसे 3.1 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ 11.61 करोड़ रुपये में बेचा है।

गौरी का यह फ्लैट कोहिनूर अल्टिसिमो बिल्डिंग में था, जिसमें 2.5, 3 और 3.5 बीएचके अपार्टमेंट्स हैं। इस फ्लैट का कार्पेट एरिया 1803.94 स्क्वायर फुट था और इसमें दो पार्किंग स्पेस भी थे। फ्लैट के इस शानदार सौदे से गौरी को न केवल लाभ हुआ, बल्कि उन्होंने मन्नत के रेनोवेशन के लिए जरूरी फंड भी जुटा लिया। गौरी और शाहरुख खान का परिवार मन्नत से शिफ्ट हो गया है और फिलहाल पाली हिल में किराए पर लिए गए आलीशान अपार्टमेंट में रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मन्नत के रेनोवेशन में करीब दो साल का समय लगेगा, और जब यह पूरा होगा, तो मन्नत का रूप पूरी तरह से बदल चुका होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स