राधिका मर्चेंट ने विविएन वेस्टवुड के फैशन शो में दिखाया अपना एलिगेंट और रॉयल लुक।
राधिका मर्चेंट, जो नीता अंबानी की छोटी बहू हैं, हमेशा अपने अनोखे और एलिगेंट स्टाइल से सबका ध्यान आकर्षित करती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक और शानदार लुक के साथ लोगों का दिल जीत लिया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित विविएन वेस्टवुड के डेब्यू फैशन शो में राधिका मर्चेंट ने अपनी उपस्थिति से सभी को चौंका दिया। जहां अन्य सितारे विदेशी स्टाइल में सजे हुए थे, राधिका ने एक सिंपल और एलिगेंट पेस्ट पिंक शिफॉन साड़ी को एक कॉर्सेट टॉप के साथ पहना, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। इस खास आउटफिट में उनका ग्रेसफुल और रॉयल अंदाज देखने लायक था, जिससे यह कहना सही था कि उनका लुक किसी शाही प्रिंसेज से कम नहीं था। राधिका का यह लुक एक बार फिर उनके बेहतरीन फैशन सेंस और यूनिक स्टाइल को साबित करता है।
राधिका मर्चेंट ने हाल ही में विविएन वेस्टवुड के डेब्यू फैशन शो में जो खास आउटफिट पहना, वह किसी आम कपड़े का टुकड़ा नहीं था, बल्कि एक विंटेज पीस था। यह कोर्सेट विविएन वेस्टवुड के 1990-91 के संग्रह से लिया गया था, जिसमें दो लोगों का पोर्ट्रेट बना हुआ था। यह पोर्ट्रेट संग्रह अठारहवीं शताब्दी की तेल चित्रकला की समृद्धि को समर्पित था और विविएन वेस्टवुड का सबसे खास कलेक्शन रहा है। राधिका ने इस आउटफिट को पर्ल चोकर और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। इस लुक को देखने के बाद फैंस ने राधिका को राजकुमारी से कम नहीं बताया और उनके ग्लैमरस और पारंपरिक लुक की सराहना की।
















































































Leave Your Message