दिल्ली में परिवहन सुधार: 18,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स और 11,000 EV बसों का ऐतिहासिक लक्ष्य, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी आम आदमी पार्टी को निशाना साधते हुए कहा कि जब भी CAG (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की रिपोर्ट आती है, तो पार्टी के सदस्य सदन से बाहर चले जाते हैं, क्योंकि उन्हें यह रिपोर्ट सुनने में शर्म आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में पैसे का दुरुपयोग हुआ और सरकारी योजनाओं की निगरानी में कमी थी।
सीएम गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। दिल्ली की DTC में अब 2400 CNG बसें और 1727 EV (इलेक्ट्रिक वाहन) हैं, और इस साल तक 5500 नई EV बसें जोड़ी जाएंगी। 2026 तक 11,000 से ज्यादा EV बसें होंगी। इसके अलावा, दिल्ली में 18,000 सरकारी EV चार्जिंग प्वाइंट और प्राइवेट मिलाकर 48,000 प्वाइंट बनाने का टारगेट है। वायु प्रदूषण कम करने के लिए सरकार सड़क सुधार, गड्ढे बंद करने और पौधे लगाने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार 1000 वाटर स्प्रिंकलर मशीनें 250 वार्ड में चलाएगी और 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाएगी। इसके साथ ही, पुराने वाहनों पर कार्रवाई और नई पॉलिसी बनाने का भी फैसला लिया गया है। सीएम ने यह भी कहा कि दिल्ली में आने वाली गाड़ियों की ट्रैकिंग के लिए 5,000 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि 15 साल से पुरानी गाड़ियों की पहचान की जा सके।
















































































Leave Your Message