पायल मलिक की गांव में नई जिंदगी: सिर पर तसला और गोबर के कंडे ले जाती नजर आईं, फैंस हुए हैरान। 

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पायल और कृतिका अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट करती रहती हैं। अरमान मलिक को दो पत्नियों के कारण अक्सर ट्रोल किया जाता है। अब पायल मलिक सबकुछ छोड़कर गांव चली गई हैं। पायल की गांव से फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वह चूल्हे के पास रोटी खाती और काम करती नजर आ रही हैं। उनके फैंस पायल को इस नए अंदाज में देखकर परेशान हैं और कमेंट कर रहे हैं कि कृतिका कहां गायब हैं।

पायल मलिक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सिर पर तसला रखकर ढेर सारे गोबर के कंडे लेकर जा रही हैं। इस वीडियो में पायल को काम करते देख सारे गांववाले भी इकट्ठे हो गए हैं। पायल के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये कितनी प्यारी है, पता नहीं फिर इसे क्यों धोखा दिया।" एक और यूजर ने कहा, "दी, आप बहुत अच्छी हो।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "ये काम कृतिका के बस का भी नहीं था, पायल तो बहुत डाउन टू अर्थ हैं, कृतिका तो बस फैशन करती हैं। बता दें कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी में आए थे, जहां उन्हें दो पत्नियों के कारण खूब ट्रोल किया गया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स