फिल्मों की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत अब राजनीति में भी छाने को तैयार हैं ।
फिल्मों की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत अब राजनीति में भी छाने को तैयार हैं, कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा, कंगना 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव में खड़े होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस के पिता ने भी अपनी बात रखी। कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने इस बात को कंफर्म किया है कि एक्ट्रेस अगले साल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि कंगना बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं या नहीं। हालांकि, अभी कंफर्म नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस को टिकट कहां से मिलेगा।
















































































Leave Your Message