87 वर्ष की आयु में मनोज कुमार का निधन, भारतीय सिनेमा को एक बड़ा धक्का, बॉलीवुड में शोक की लहर। 

दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार ने अपनी देशभक्ति वाली फिल्मों से सबका दिल जीता। वे शुक्रवार को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गए। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया था और पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। उनकी मौत से सिनेमा जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे पिछले कुछ हफ्तों से बीमार थे। आज सुबह 3:30 बजे मनोज कुमार ने आखिरी सांस ली। 

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के एक महान अभिनेता और निर्देशक थे, जिन्हें उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए 'भारत कुमार' कहा जाता था। उन्होंने फिल्मों में अभिनय और निर्देशन दोनों से अपनी पहचान बनाई। 'शहीद', 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' जैसी फिल्मों में उनका काम बहुत सराहा गया। वे 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए। मनोज कुमार न केवल अभिनेता और निर्देशक थे, बल्कि एक अच्छे पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे पवन हंस शमशान भूमि में होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स