वक्फ संशोधन विधेयक पर मुस्लिमों का विरोध, अहमदाबाद से लेकर कोलकाता तक प्रदर्शन। 

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लोकसभा और राज्यसभा में पास किए जाने के बाद मुसलमानों ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है। देशभर के विभिन्न शहरों जैसे कोलकाता, हैदराबाद, और मुंबई में मुसलमानों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस विधेयक को जम्हूरियत के लिए काला अध्याय और कलंक बताया है। बोर्ड का कहना है कि सत्ताधारी लोग अपनी शक्ति के नशे में चूर हैं और सरकार ने मुस्लिम संगठनों और समुदाय की आवाज को अनसुना किया है। इसके विरोध में मुसलमान शांत नहीं बैठेंगे और देशभर में प्रदर्शन होंगे। वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने के बाद अहमदाबाद से लेकर कलकत्ता तक विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अहमदाबाद में मुसलमानों ने इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं कोलकाता, हैदराबाद और अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। इस बीच, दिल्ली के जामिया इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि दिल्ली में इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है।

वक्फ संशोधन विधेयक को 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया गया, जहां इसे पास किया गया। इसके बाद गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया गया, जहां से भी यह पास हो गया। भारत सरकार का कहना है कि मुसलमानों के धार्मिक मामलों या वक्फ में कोई दखल नहीं दिया जाएगा, जबकि विपक्ष इस विधेयक का लगातार विरोध कर रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स