राजस्थान में गर्मी का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचाने का लगाया अनुमान। 

राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्म हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। शुक्रवार तक बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने बताया कि अगले चार से पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी भागों में 5-6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे 6-9 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से दो जिलों में लू चलने का अनुमान है, जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। 8 अप्रैल को 23 जिलों में लू चल सकती है। आने वाले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में लू का कहर जारी रहेगा, और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों में 10-11 दिन तक लू चलने का अनुमान है। अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान और लू चलने की संभावना है, खासकर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

शॉर्ट्स