सपा नेता विनय शंकर तिवारी पर 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का आरोप, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई।
उत्तर प्रदेश में सपा नेता विनय शंकर तिवारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। आज, ईडी ने तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की और उनकी गंगोत्तरी इंटरप्राइजेज कंपनी के लगभग 10 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस छापेमारी का संबंध करीब 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले से है। इस मामले में तिवारी और उनकी कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिसमें बैंकों से भारी मात्रा में लोन लिया गया और उसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। ईडी ने मामले की जांच को और आगे बढ़ाते हुए तिवारी के ठिकानों पर दस्तावेजों की तलाशी ली है।
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सपा नेता विनय शंकर तिवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को लखनऊ, गोरखपुर से लेकर मुंबई तक उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। तिवारी पर करोड़ों के बैंक लोन घोटाले का आरोप है। ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के ऑफिसों पर एक साथ छापेमारी की और मामले की जांच को आगे बढ़ाया। ईडी ने इस घोटाले में 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं को लेकर आरोप लगाया है, जिसे बाद में अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया गया और बैंकों का पैसा वापस नहीं किया गया। इससे बैंकों को करीब 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने तिवारी की 72 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही जब्त कर ली थीं और अब उन्होंने 27 संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें कृषि भूमि, आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियां शामिल हैं। यह मामला पहले सीबीआई ने दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की। जल्द ही विनय तिवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
















































































Leave Your Message