प्रधानमंत्री मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बातचीत, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुद्रा योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम आवास पर आयोजित इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और इस दौरान एक लाभार्थी से उनकी आय के बारे में पूछा, जिस पर वह थोड़े झिझक गए। पीएम मोदी ने मजाक करते हुए कहा, "वित्त मंत्री मेरे बगल में बैठे हैं, उन्हें कह दूंगा कि इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे," जिससे सभी लाभार्थी हंस पड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना मोदी की तारीफ के लिए नहीं है, बल्कि यह योजना देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का साहस देने के लिए है। मध्य प्रदेश के भोपाल के लाभार्थी लवकुश मेहरा ने बताया कि पहले वह एक नौकर थे, लेकिन मुद्रा लोन के जरिए आज वह अपने व्यवसाय के मालिक बन गए हैं। लवकुश ने बताया कि उन्होंने 2021 में अपना व्यवसाय शुरू किया और बैंक से 5 लाख रुपये का लोन लिया। आज उनका लोन बढ़कर 9.5 लाख रुपये हो गया है, और पहले साल का टर्नओवर 12 लाख रुपये से बढ़कर 50 लाख रुपये से ज्यादा हो गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य सूक्ष्म उद्यमों और छोटे व्यवसायों को बिना गारंटी के वित्तीय सहायता प्रदान करना है। पिछले 10 वर्षों में 50 करोड़ ऋण खातों को मंजूरी दी गई और 33 लाख करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसमें 68 प्रतिशत महिला और 50 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़े समुदायों के लाभार्थी हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स