दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर घमासान, AAP के सवालों पर CM रेखा गुप्ता का करारा जवाब। 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी से सवाल किया है कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा कब पूरा होगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले महिला समृद्धि योजना का ऐलान किया था और कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी अपने वादे पूरी ईमानदारी से निभाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला समृद्धि योजना पूरी तरह लागू होगी। इसके लिए एक कमेटी बनेगी, शर्तें तय की जाएंगी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी को भी पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AAP ढाई हजार रुपये की योजना पर सवाल उठाती है, जबकि खुद पंजाब में तीन साल से महिलाओं को हजार रुपये देने का वादा पूरा नहीं कर पाई। गुप्ता ने AAP पर पुराने वादों को भी लेकर निशाना साधा, जैसे दिल्ली में वाई-फाई देने का वादा, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करती है, जहां वादा मतलब गारंटी होता है। सीएम ने दोहराया कि महिला समृद्धि योजना को पूरी पारदर्शिता और दृढ़ता से लागू किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित नहीं रहेगी और यह स्कीम लंबे समय तक लगातार चलेगी, न कि शुरू होकर बीच में बंद कर दी जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स