फिरोजाबाद में स्वागत द्वार बना विवाद का कारण: डॉ. अंबेडकर से पहले अखिलेश की तस्वीर लगाने पर मचा बवाल, जिसे दलित समाज ने बताया अपमान।
यूपी के फिरोजाबाद जिले में सपा विधायक मुकेश वर्मा ने अपनी विधायक निधि से एक स्वागत द्वार बनवाया, जिसमें सबसे पहले अखिलेश यादव की फोटो लगाई गई और उसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की। इस बात को लेकर बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों और दलित समुदाय में नाराजगी है। उनका कहना है कि इससे अंबेडकर जी का अपमान हुआ है। ये मामला इसलिए भी खास है क्योंकि अखिलेश यादव खुद पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं, और अब उन्हीं की पार्टी पर अपमान का आरोप लग रहा है।
फिरोजाबाद के सैलई गांव में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अंबेडकर मेला महोत्सव समिति के संस्थापक वेद प्रकाश वेदी ने की। इस बैठक में सपा विधायक मुकेश वर्मा के बनवाए गए स्वागत द्वार को लेकर नाराजगी जताई गई। ये द्वार आंबेडकर पार्क के पास विधायक निधि से बनवाया गया है। दिक्कत इस बात पर हुई कि द्वार पर सबसे पहले अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई, जबकि बाबा साहब की फोटो बाद में। दलित समाज का कहना है कि बाबा साहब का कद बहुत बड़ा है, इसलिए उनकी फोटो पहले होनी चाहिए थी। वेद प्रकाश वेदी ने सपा पर आरोप लगाया कि वो दलितों का सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करती है और बाबा साहब का नाम सिर्फ दिखावे के लिए लेती है। वहीं, इस विवाद पर विधायक मुकेश वर्मा ने सफाई दी है कि ये गलती अनजाने में हो गई है और जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
















































































Leave Your Message